भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, आर्यावर्त, मेलुहा? भारत के नाम का पूरा इतिहास! Is india a British name?

#भारत अथ भारत कथा ! इंडिया जो भारत है या भारत बस भारत है? क्या इंडिया नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है जिसे हटा देना चाहिए? विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से घबराई मोदी सरकार अब इंडिया गठबंधन के बजाय इंडिया पर ही हमले करने लगी है, भारत के नाम से इंडिया हटाने की साज़िश करने लगी है! आगामी जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति की तरफ़ से आयोजित भोज का न्यौता पहली बार भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजा गया है। प्रधानमंत्री के इंडोनेशिया दौरे पर उन्हें प्राइम मिनिस्टर ऑफ़ भारत लिखा गया है- दोनों से इंडिया शब्द पूरी तरह से ग़ायब कर दिया गया है! जाओ कर दो मूर्खों- पर बस इंडिया जो भारत है उसमे से केवल भारत बचाओगे कि इंडिया के जो हिस्से भारत में नहीं थे उन्हें भी बाहर कर दोगे ?

भारत का बतौर भूभाग सबसे पुराना नाम है मेलूहा-मेलुक्खा (अमिश की तीनों किताबें याद हैं?). सुमेरियन सभ्यता हमें इस नाम से पुकारती थी- 2334 ईसा पूर्व से 2154 ईसा पूर्व या शायद उससे भी पहले से!

हमारा दूसरा नाम आया फ़ारसी राजा दारियस माने पर्शियन एम्परर Darius के जमाने में। किताब का नाम है नक़्श ए रुस्तम- 486 ईसा पूर्व की किताब में। उसमें हम जिस भूभाग में रहते हैं उसका नाम मिलता है हिदुश।

उसके बास सबसे मज़ेदार बात होती है- इंडिया और भारत में इंडिया भारत से पुराना नाम है!

हेरोडोटस ने पहली बार इंडिया कहा- 440 ईसा पूर्व में. किसी के भारत कहने के 300 से ज़्यादा साल पहले। और ये नाम ग्रीक नाम से मिला।

इंडिया और भारत के बीच में भी कई और नाम मिले-

बुक ऑफ ईस्थर (बाइबिल) में होडू 400-300 ईसा पूर्व वशिष्ठ धर्मसूत्र में आर्यावर्त 300 ईसा पूर्व मेगस्थनीज़ ने इंडिया/इंडिका 300 ईसापूर्व। चाणक्य ने अर्थशास्त्र ने जम्बूद्वीप 200 ईसापूर्व।

भारत आया इन सबके बाद- विष्णु पुराण ने कहा- 100 ईसा पूर्व के आस पास!

यहाँ 'भारतीय नामों का क्रम देखें- धार्मिक कार्यक्रमों में बहुत प्रयोग होने वाला श्लोक- आर्यवर्ते जंबू द्वीपे भारत खंडे इस क्रम की ऐतिहासिकता साबित करता है!  वशिष्ठ धर्मसूत्र में आर्यावर्त, और ये तीनों इंडिया/इंडिका के बाद के हैं!

उसके बाद भी कई नाम मिले-

ग्रीक विद्वान ऐरियन से- इंदू इंदोई। 140 ईस्वी में। फिर जुआनजोंग (भारतीय उच्चारण ह्वेन सांग) से 5 इंडीज (पंच नद पर शब्द इंडीज ही)- यह हुआ 650 ईस्वी में! फिर फ़ारसी विद्वान और पर्यटक इस्तख़री ने कहा हिन्द। 1020 ईसवी में आल बिरूनी ने भी यही। फिर 1298 में मार्को पोलो ने इंडिया- दो हिस्सों में मगर- इंडिया मेजर और इंडिया माइनर।

फिर हिन्द फिर हिंदुस्तान! याद दिला दूँ कि पहली बार इंडिया अंग्रेजों ने नहीं कहा था. भारत के पहले से ये नाम था! असल में अंग्रेजों के ही पैदा होने के बहुत पहले से ये नाम था!

आधुनिक तमिलनाडु, केरल, नागालैंड वगैरह जो सब इंडिया का हिस्सा थे और उसके पहले हिंदुस्तान के भी- वे प्राचीन भारत का हिस्सा कभी नहीं रहे थे ? विंध्याचल पर्वत श्रृंखला सीमा होती थी- भारत और द्रविड़ क्षेत्रों की! कंधार था भारत में, हम्पी नहीं था! तुम्हें पता भी है कि तमिल भाषा में भारत नाम का कोई शब्द ही नहीं है? रघुरामन राजन सुने होंगे, गोपाल कृष्णन भी- कभी भारत स्वामीनाथन या कोई- भारत पद्मनाभन, भारत रामकृष्णन कुछ सुने हो? ये भी कि इंडिया भारत से बहुत पुराना शब्द है?

पर पहले एक पल रुक के सिर्फ तमिल पर आते हैं- तमिल में भारत के लिए शब्द है- नावलम थेईयम. अर्थ गुलाब और सेब के पेड़ों वाला देश. आप लोग अपनी अपनी भाषा में भी भारत के लिए शब्द बताएं- तब तक इतिहास बताता हूँ: दूसरा यह कि उस भारत में विंध्य पर्वत श्रंखला के नीचे का कुछ भी शामिल नहीं था- वह द्रविड़ देश था. हिंदुस्तान

बनने के बाद शामिल हुआ. सिर्फ भारत रखोगे तो उसमें द्रविड़ भी रहेंगे कि खाली गौपुत्र ?

Comments